उत्तराखंड-पुलिस ने दूल्हे पर दर्ज किया मुकदमा, जाने पूरा मामला…..

ADVERTISEMENTS Ad

रुड़की – शादी समारोह में डांस करते हुए हर्ष फायरिंग करने वाले दूल्हे पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुए था। जिसमें दूल्हा धनंजय वर्मा म्यूजिक सिस्टम में डांस करते हुए पिस्टल से फायरिंग कर रहा है। हालांकि दैनिक जागरण इस प्रकार के किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के आदर्शनगर निवासी मनोज वर्मा के बेटे धनंजय वर्मा की शादी 24 अप्रैल 2025 को हुई थी। शादी समारोह का आयोजन गोल्ड लीफ बैंक्वेट हाल में किया गया था। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

इस मामले में पुलिस ने वीडियो के आधार पर धनंजय वर्मा पर दूसरे की जान जोखिम में डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। यह भी आरोप है कि फायरिंग की सूचना बैंक्वेट हाल संचालक ने पुलिस को नहीं दी थी। पुलिस अब बैंक्वेट हाल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

पुलिस का कहना है कि जिस पिस्टल से फायरिंग की गई थी। वह पिस्टल किसका था। इसी भी पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें