Ad

30 अगस्त को होना था रिटायर, उससे पहले ही चला गया उत्तराखंड का जवान, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार…..

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कौसानी स्टेट निवासी और डिफेंस सिक्योरिटी कोर (DSC) में तैनात 56 वर्षीय सैनिक महेंद्र सिंह का शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। वह हाल ही में छुट्टी लेकर अपने घर आए थे और महज दो दिन बाद उन्हें दोबारा ड्यूटी पर लौटना था। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह पुत्र खड़क सिंह देहरादून स्थित डिफेंस सिक्योरिटी कोर (DSC) में अपनी सेवाएं दे रहे थे। शनिवार रात घर पर ही अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। परिवार के लोग बिना समय गंवाए उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सैनिक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

रविवार देर शाम सरयू-गोमती संगम पर महेंद्र सिंह का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कौसानी से पहुंची सिग्नल कोर की सैन्य टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पुत्र विशाल और विक्रम ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पूर्व सैनिक, परिजन और परिचित मौजूद रहे। सैनिक के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और हर किसी की आंखें नम हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

रिटायरमेंट से महज 28 दिन पहले थम गई जिंदगी

महेंद्र सिंह की सेवानिवृत्ति आगामी 30 अगस्त को निर्धारित थी। वर्षों तक देश की सेवा करने वाले इस सैनिक के जीवन का यह अंतिम पड़ाव था और वह महज 28 दिन बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। रिटायरमेंट से ठीक पहले उनके अचानक निधन ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। जिस घर में उनकी वापसी और सेवानिवृत्ति की खुशियों की तैयारी होनी थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी मौत के कारण की पुष्टि

थानाध्यक्ष कैलाश नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस ने नियमानुसार शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें