मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद
प्राण प्रतिष्ठा के बाद मां नंदा-सुनंदा के दर्शन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा से लेकर यातायात तक हर व्यवस्था पर नैनीताल पुलिस की पैनी नजर
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार श्री रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी नैनीताल श्रीमती अंजना नेगी, क्षेत्राधिकारी भवाली श्री रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में नैनीताल पुलिस द्वारा मेला कमेटी के साथ समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा तथा सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
👉 दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा
मां नंदा-सुनंदा की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए नैनीताल पुलिस द्वारा
भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं सुगम दर्शन के लिए लगातार आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
👉कंट्रोल रूम एवं खोया-पाया केंद्र से रखी जा रही निगरानी
मेला क्षेत्र में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से पूरे मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही खोया- पाया केंद्र स्थापित किया गया है, ताकि मेले के दौरान बिछड़ने वाले बच्चों, बुजुर्गों अथवा अन्य व्यक्तियों को उनके परिजनों से सुरक्षित मिलाया जा सके।
मेला क्षेत्र एवं आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों पर *सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी* रखी जा रही है। पुलिस बल द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
👉यातायात व्यवस्था को लेकर सड़कों पर मुस्तैद नैनीताल पुलिस
श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा सुव्यवस्थित एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। नैनीताल रोड अथवा अन्य मार्गों पर कहीं भी यातायात बाधित होने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीमों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात सुचारू कराया जा रहा है।
पुलिसकर्मी लगातार सड़कों एवं मेला क्षेत्र में तैनात रहकर यातायात एवं भीड़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
👉श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा नैनीताल पुलिस की प्राथमिकता
नैनीताल पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से समन्वय बनाते हुए उन्हें *मां नंदा-सुनंदा के सरल, सुरक्षित एवं सुगम दर्शन* कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
👉नैनीताल पुलिस की श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील
नैनीताल पुलिस सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील करती है कि—
- मेले में अपने सामान एवं कीमती वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें।
- छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों को अपने साथ रखें तथा उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान दें।
- भीड़भाड़ वाले स्थानों पर धैर्य बनाए रखें और पुलिस/प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
- किसी बच्चे, बुजुर्ग अथवा परिजन के बिछड़ने पर खोया- पाया केंद्र से तत्काल संपर्क करें।
- यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में नैनीताल पुलिस का सहयोग करें।
मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस










