Ad

लालकुआं स्थित 25 एकड़ रोड पर मौत को दावत देता गड्ढा, जिम्मेदार कौन?

लालकुआँ:- जमरानी नहर परियोजना का कार्य जारी, लेकिन मोड़ पर किसी विभाग द्वारा खोदा गया गड्ढा बना हादसे की वजह
लालकुआं। नगर की 25 एकड़ रोड पर एक गहरा गड्ढा वाहन चालकों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। जिस क्षेत्र में जमरानी नहर परियोजना का कार्य चल रहा है, उसी के निकट सड़क के मोड़ पर किसी विभाग द्वारा खोदा गया यह गड्ढा सुरक्षा इंतजामों के अभाव में दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में यहाँ महिला मित्र पर युवक ने झोंका फायर, सीने को छूकर निकली गोली: आरोपी.......

मौके पर मौजूद गड्ढा करीब 4 से 5 फीट गहरा है, जिसमें पानी भी भरा हुआ दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि गड्ढे के आसपास न तो बैरिकेडिंग की गई है, न रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। सुरक्षा के नाम पर केवल कुछ पत्थर रख दिए गए हैं, जो रात के समय वाहन चालकों को आसानी से दिखाई नहीं देते।

यह मार्ग लालकुआं रेलवे स्टेशन के समीप स्थित है। रेलवे फाटक बंद होने के दौरान बड़ी संख्या में लोग इसी सड़क का उपयोग करते हैं। ऐसे में सड़क के मोड़ पर मौजूद यह खुला गड्ढा किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है। विशेष रूप से रात के समय कम रोशनी में दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह खतरा और बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:- बाबा नीम करौरी के दरबार में उमड़ा जनसागर, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली सुरक्षा की कमान, अब तक इतने हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

मौके की स्थिति को देखकर यह सवाल खड़ा होता है कि आखिर सड़क के बीचों-बीच इस तरह का गड्ढा खोदने वाला विभाग कौन है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी क्यों की गई। यदि किसी प्रकार की दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:- कैंची धाम मेले में सुरक्षा से लेकर सुविधाओं तक पूरी तैयारी, SSP मंजूनाथ टीसी ने खोला पुलिस का मास्टर प्लान

प्रशासन से अपेक्षा है कि तत्काल इस मामले का संज्ञान लेते हुए गड्ढे के आसपास उचित बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाएं तथा संबंधित विभाग की जवाबदेही तय की जाए, ताकि किसी संभावित हादसे को होने से पहले रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें