Ad

लालकुआँ:- हल्दूचौड़ कॉलेज में छात्र आंदोलन की आहट, पोर्टल खोलने और सीट वृद्धि की मांग को लेकर गरजे छात्र, अनिश्चितकालीन धरने का अल्टीमेटम….

हल्दूचौड़। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्दूचौड़ में प्रवेश से वंचित छात्रों के समर्थन में शनिवार को छात्रों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में एकत्र होकर पुनः रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोलने और सभी विषयों में सीटें बढ़ाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि बड़ी संख्या में पात्र विद्यार्थी केवल पोर्टल बंद होने और सीमित सीटों के कारण प्रवेश से वंचित रह गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

छात्र नेताओं का कहना था कि यदि जल्द रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा नहीं खोला गया और विषयवार सीटों में वृद्धि नहीं की गई, तो अनेक छात्रों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने मांग की कि सभी पात्र विद्यार्थियों को उनकी पसंद के विषय में प्रवेश सुनिश्चित किया जाए।

धरना-प्रदर्शन में अध्यक्ष पद प्रत्याशी हिमांशु सुयाल, वर्तमान छात्रसंघ सचिव यशपाल राम सहित कई छात्र नेताओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्र नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो छात्र अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

प्रदर्शन के बाद छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन के माध्यम से कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम ज्ञापन भेजकर रजिस्ट्रेशन पोर्टल पुनः खोलने, विषयवार सीटें बढ़ाने और प्रवेश से वंचित सभी विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर देने की मांग की। साथ ही संबंधित अधिकारियों से छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें