हल्द्वानी में 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या….. परिवार में मचा कोहराम…….

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। आजकल सहनशक्ति के अभाव में छोटी सी बात पर युवा उत्तेजित होकर स्वयं आत्मघाती कदम उठा रहे हैं, उक्त बढ़ रही घटनाओं के चलते परिवार उम्र भर उक्त असमय अकाल मौत की पीड़ा का दंश झेल रहा है। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र में आया हैं जहां 20 वर्षीय अदबशा पुत्री सरताज हुसैन ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना आज दोपहर लगभग 2:30 बजे की है, जब परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा और तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के अनुसार, पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है और आत्महत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें