Ad

लालकुआँ :- 39 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद हरिश्चंद्र अवस्थी को नैनीताल आंचल दुग्ध संघ ने दी भावभीनी विदाई

लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में यांत्रिक अनुभाग के अवर अभियंता के पद पर कार्यरत हरिश्चंद्र अवस्थी के 39 वर्षों के सफल सेवाकाल के उपरांत सेवानिवृत्त होने पर दुग्ध संघ परिवार द्वारा एक गरिमामय सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर, माल्यार्पण एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि हरिश्चंद्र अवस्थी ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ संस्था की सेवा की। उन्होंने कहा कि अवस्थी का अनुभव, कार्यकुशलता और सकारात्मक कार्यशैली हमेशा दुग्ध संघ के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। उनके योगदान को संस्था लंबे समय तक याद रखेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में 4 जुलाई से शुरू होगा 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान, 15 दिन तक गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन

इस दौरान अध्यक्ष मुकेश बोरा सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हरिश्चंद्र अवस्थी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संस्था की प्रगति उसके कर्मठ कर्मचारियों के समर्पण से संभव होती है और अवस्थी ने अपने कार्यकाल में इस बात को पूरी तरह साबित किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:- मोहर्रम जुलूस में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, आयोजकों पर मुकदमा दर्ज, SSP नैनीताल का सख्त संदेश…..

समारोह में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, वरिष्ठ सहायक सुरेश चंद्र, प्रभारी यातायात पूरन चंद्र मिश्रा, रश्मि धामी, डॉ. रमेश मेहता, विपिन तिवारी, खलील अहमद, विजय चौहान, विमल कुमार सहित दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में आदमखोर का सच आया सामने, DNA रिपोर्ट ने खोले बड़े राज.....

इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारी के परिवारजनों में नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन कैलाश पंत, प्रकाश पंत, प्रियंका पंत, आशीष अवस्थी और भास्कर अवस्थी भी समारोह में मौजूद रहे। सभी ने हरिश्चंद्र अवस्थी को उनके सफल सेवाकाल के लिए बधाई देते हुए नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें