Ad

सुनकुंडी गांव के पास हादसा, सड़क से नीचे खाई की तरफ पलटी बस, 30 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बुधवार को एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। सुनकुंडी गांव के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई की तरफ पलट गई। बस में 30 यात्री सवार थे। बस को गिरता देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। उनका उपचार चल रहा है। वहीं, अन्य यात्री सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में प्यार, शक और जिद का खौफनाक अंत, प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर अधजला शव जलाया, जाने पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, बस संख्या(UK 7 PA 4177) सुबह जखोल से देहरादून जा रही थी। इसी बीच बस सुनकुंडी गांव के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे की ओर उतर गई। गनीमत रही कि बस नीचे बने चबूतरे पर अटक गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 48 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एसएसपी ने पुलिस टीम को दिया पुरस्कार

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट ने घटना की जानकारी ली और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है। अन्य यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।

सम्बंधित खबरें