Ad

भीमताल(नैनीताल):- केंद्रीय मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, उत्तराखंड की इन योजनाओं पर रखीं अहम मांगें…जाने….

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड सरकार में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड के शहरी विकास, तीर्थस्थलों के पुनर्विकास और आवास योजनाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मंत्री कैड़ा ने प्रदेश के कई शहरों और धार्मिक स्थलों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में शामिल किए जाने का आग्रह किया।

मंत्री कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष भीमताल, देहरादून, कोटद्वार, विकासनगर एवं अन्य छोटे निकायों के लिए जल एवं स्वच्छता से संबंधित योजनाओं को स्वीकृति देने की मांग रखी। साथ ही भीमताल, हरिद्वार, मसूरी, नैनीताल, बद्रीनाथ और केदारनाथ जैसे प्रमुख पर्यटन एवं तीर्थ स्थलों के रचनात्मक पुनर्विकास हेतु विशेष योजनाएं संचालित किए जाने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- जनता दरबार में गरजे आयुक्त दीपक रावत, अवैध कनेक्शन, जमीन खेल और सोलर कंपनियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 20 लाख रुपए से ज्यादा की……

उन्होंने हल्द्वानी, ऋषिकेश, काशीपुर, रुड़की, रामनगर और श्रीनगर को आर्थिक विकास केंद्र आधारित योजनाओं में सम्मिलित करने की भी मांग की, ताकि इन शहरों का नियोजित विकास हो सके और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल झील का बदलने वाला है पूरा नज़ारा! सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन का बड़ा ऐलान…

मंत्री कैड़ा ने कहा कि यदि इन प्रस्तावों को स्वीकृति मिलती है तो प्रदेश में नदियों के पुनर्जीवन, कूड़ा निस्तारण, गंगाघाटों के पुनर्विकास, डिजिटल अवस्थापना, तीर्थ यातायात प्रबंधन, योग एवं स्वास्थ्य पर्यटन, पैदल मार्ग, पार्किंग, पेयजल लाइन और सीवरेज निर्माण जैसे अनेक आधारभूत कार्य तेजी से किए जा सकेंगे।

बैठक के दौरान उन्होंने पर्वतीय एवं शहरी क्षेत्रों में आवास विहीन लोगों की समस्या का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया और केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि उत्तराखंड के लिए आवास योजनाओं में आवासों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में NFSU/NAFIS-MCU प्रशिक्षण का समापन, 205 पुलिसकर्मियों को मिला हाईटेक जांच का प्रशिक्षण, जाने पूरी अपडेट

मंत्री कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों और धार्मिक नगरों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जाएगा।

सम्बंधित खबरें