यहां प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित, सोना चांदी सहित नगदी भी ले गए, जानकारी देने वाले को इतने हजार का ईनाम, जाने पूरा मामला

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़ – उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता शादी के महज़ तीन महीने बाद ही अपने प्रेमी संग फरार हो गई। हैरानी की बात यह है कि युवती जाते-जाते अपने ससुराल से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी भी ले गई। इस घटना के बाद ससुराल पक्ष सदमे में है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

मामला 17 सितंबर की रात का बताया जा रहा है। नवविवाहिता ज्योति, अपने प्रेमी विक्रम सिंह खड़ायत के साथ घर से फरार हो गई। जब घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो कमरे से एक प्रेम पत्र मिला। पत्र में ज्योति ने प्रेमी के साथ नया जीवन शुरू करने की इच्छा जाहिर की थी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

घरवालों ने जब अलमारी और बाकी जगहों की जांच की तो पता चला कि घर में रखे लाखों रुपये के गहने और नकदी भी गायब हैं। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने फरार जोड़े की तलाश तेज कर दी है और किसी भी तरह की जानकारी देने वाले को 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इस सनसनीखेज मामले ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि जब युवती को प्रेमी के साथ ही जाना था तो उसने शादी क्यों की?

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

इस पूरे घटनाक्रम से जहां ससुराल वाले आहत हैं, वहीं क्षेत्र के लोग भी हैरान और अचंभित हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें