लालकुआँ: बिंदुखत्ता में जनता के बीच पहुंचे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, सुनी जनसमस्याएं, समाधान का दिया भरोसा….

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआँ। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने लालकुआँ विधानसभा के बिंदुखत्ता क्षेत्र स्थित घोड़ा नाला, बलिया कॉलोनी एवं घोड़ा नाला कॉलोनी में बूथ अध्यक्ष अजीत हल्दर के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने स्थानीय लोगों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है और संबंधित अधिकारियों के समक्ष सभी मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके शीघ्र समाधान का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के बच्चों से भी मुलाकात की और उनके साथ आत्मीय पल बिताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। क्षेत्रवासियों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी अपेक्षाओं को उनके समक्ष रखा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......

दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि भाजपा सरकार जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा प्रत्येक नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि उनकी हर जायज़ समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

यह जनसंपर्क कार्यक्रम क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच सकारात्मक संवाद और जनविश्वास को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें