यहाँ मां ने पहले अपने दो साल के बेटे को 13वीं मंजिल से नीचे फेंका और फिर……

ADVERTISEMENTS Ad

शहर के अलथाण इलाके में बुधवार शाम एक दर्दनाक घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। यहां पूजा नाम की एक महिला ने पहले अपने दो साल के मासूम बेटे को 13वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया और कुछ ही सेकंड बाद खुद भी छलांग लगाकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली।

घटना का CCTV फुटेज गुरुवार को सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पूजा अपने बेटे को गोद में लेकर लिफ्ट से 13वीं मंजिल तक जाती है। कुछ ही देर बाद बच्चा नीचे गिरते हुए दिखाई देता है और तुरंत बाद मां भी उसी जगह से छलांग लगा देती है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

गणेश पंडाल से चंद कदम की दूरी पर हुआ हादसा

यह दर्दनाक घटना उस जगह घटी जहां से मात्र 20 मीटर की दूरी पर गणेश उत्सव का पंडाल लगा हुआ था। इसके बावजूद किसी को इस हादसे का अंदाजा तक नहीं लग पाया, क्योंकि सब कुछ पलों में हो गया। जब सोसाइटी के एक निवासी ने मां-बेटे के शव पड़े देखे तो मामले का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

कारण अब भी रहस्य, पुलिस जुटी जांच में

पुलिस ने महिला और बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि परिवार आर्थिक रूप से संपन्न था और घरेलू कलह या गंभीर मानसिक तनाव की कोई जानकारी अब तक नहीं मिली है। महिला का मोबाइल जब्त कर कॉल डिटेल्स और चैट्स की जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या की असली वजह सामने आ सके।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

सोसाइटी और परिवार में मातम

इस घटना ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। दो साल के मासूम की असमय मौत और मां का आत्मघाती कदम हर किसी को झकझोर रहा है। वहीं, पूजा का परिवार भी इस त्रासदी से टूट चुका है और वे भी इस फैसले के कारणों से पूरी तरह अनजान हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें