Ad

देहरादून:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सफल पाँच वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई, कही ये बात…

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर मुख्यमंत्री के रूप में उनके सफल पाँच वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस दौरान दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि बीते पाँच वर्षों में प्रदेश सरकार ने पारदर्शी एवं जनहितकारी निर्णय लेकर जनता का विश्वास मजबूत किया है। युवाओं, महिलाओं, किसानों और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में सरकार ने प्रभावी कार्य किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:- किसान ने उठाया खौफनाक कदम,खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस….

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का दूरदर्शी नेतृत्व उत्तराखंड को विकास के नए आयामों की ओर अग्रसर कर रहा है और “पाँच साल बेमिसाल” प्रदेश की उपलब्धियों, जनविश्वास एवं प्रभावी शासन का सशक्त प्रतीक बन चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से की शिष्टाचार भेंट, जनकल्याण के मुद्दों पर हुई चर्चा...

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री ने बाबा केदारनाथ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफल नेतृत्व की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और जनसेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- युवाओं के सपनों को मिली नई मंजिल, मुख्यमंत्री धामी ने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा समेत मंत्रियों की उपस्थिति में 187 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र...
Ad

सम्बंधित खबरें