Ad

देहरादून/लालकुआँ:- जनहित और विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने मंगलवार को देहरादून स्थित यमुना कॉलोनी आवास पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास, जनकल्याण और आम जनता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ प्रस्तावित योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित आधारभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड:- यहाँ 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, नाना के घर फंदे से लटका मिला शव....

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं, अपेक्षाओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं से कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को अवगत कराया। उन्होंने जनहित के विभिन्न मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई और विकास कार्यों में तेजी लाने का आग्रह भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- AC ठीक करते पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी भी बनी काल का ग्रास.....

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि राज्य सरकार जनहित और विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने विकास कार्यों को गति देने और आमजन की सुविधाओं में निरंतर सुधार का भरोसा भी दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के रिसॉर्ट में सजी हरियाली तीज की महफिल, सोना बनीं तीज क्वीन

यह मुलाकात क्षेत्रीय विकास और जनहित के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी इस बैठक को सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें