हल्द्वानी:- दुष्कर्म प्रकरण के बाद एक्शन में प्रशासन, त्रिशूल होमस्टे पर चला बुलडोजर

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। नाबालिग से दुष्कर्म के चर्चित मामले के बाद सुर्खियों में आए पनियाली स्थित त्रिशूल होमस्टे पर प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को प्रशासनिक टीम ने नोटिस की कार्रवाई पूरी करने के बाद होटल परिसर में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

बताया जा रहा है कि इससे पहले प्रशासन द्वारा संबंधित होमस्टे को सील किया जा चुका था। जांच और कार्रवाई के दौरान सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया था। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया।

गौरतलब है कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस प्रकरण के सामने आने के बाद पनियाली स्थित त्रिशूल होमस्टे भी चर्चाओं में आ गया था।

अब प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद साफ है कि सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें