हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भाजपा पार्षद पर युवक की गोली मारकर हत्या का आरोप, इलाके में सनसनी…

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी के रामपुर रोड क्षेत्र में सोमवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहाँ एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में भाजपा पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू पर गंभीर आरोप लगे हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पार्षद ने अपने घर के बाहर युवक पर गोली चला दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी पार्षद को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की गहन जाँच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह कुछ दिन पहले हुआ आपसी विवाद बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी पार्षद पहले भी विवादों में घिरा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें