हल्द्वानी:- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुरू की संगठनात्मक तैयारी, कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान : इन्दर पाल आर्य

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की संगठनात्मक बैठक मंगलवार को कांग्रेस भवन, स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में जिलाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, बूथ कमेटियों के गठन तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र, बूथ और गांवों में सक्रिय होकर कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों एवं जनता से जुड़े मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता का आधार होता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार के तहत जुगल किशोर को धारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति विभाग), नैनीताल का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इन्दर पाल आर्य ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में धारी ब्लॉक में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

बैठक में जिला कार्यकारिणी के विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने, जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

बैठक में राहुल छिमवाल, प्रदेश सोशल मीडिया सचिव विनोद कुमार पिन्नू, राधा आर्य, यशपाल आर्य, लक्ष्मण धापोला, प्रकाश आर्य सहित जिला, विधानसभा, ब्लॉक, नगर, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें