Ad

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया गलनी-जामनी मोटर मार्ग का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा गलनी से जामनी गांव तक लंबे समय से प्रस्तावित मोटर मार्ग का आज क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री द्वारा विधिवत लोकार्पण किया गया। मोटर मार्ग बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने मंत्री कैड़ा का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से सड़क सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी। साथ ही किसानों को अपने कृषि उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। परिवहन सुविधा नहीं होने से किसानों की आय का बड़ा हिस्सा किराया-भाड़े में खर्च हो जाता था, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था।

यह भी पढ़ें 👉  महिला सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट की बड़ी पहल, ‘शक्ति एआई’, वेबसाइट और पत्रिका का हुआ शुभारंभ

ग्रामीणों की मांग और समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मोटर मार्ग निर्माण के निर्देश दिए थे। अब निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से अब आवागमन आसान होगा और किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) व्यापार मंडल चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, व्यापारियों से मतदान की अपील

इस दौरान मंत्री कैड़ा ने पतलोट, अधौड़ा, डुंगरी, अमजड़, झड़गांव और लुगड़ क्षेत्र का भी दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को फोन पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) व्यापार मंडल चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, व्यापारियों से मतदान की अपील

कार्यक्रम में प्रधान राजेंद्र बर्गली, संजय ऐड़ी, गोपाल बर्गली, नारायण बर्गली, दीपक मेहता, डुगर ढोलगाई, राजीव कुमार, पूनम प्रिया सहित भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें