लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर बढ़ी सरगर्मी, 16वें चरण के बाद मुकाबला दिलचस्प

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव में 16वें चरण की मतगणना पूरी होने के बाद कई पदों पर मुकाबला रोचक बना हुआ है, जबकि कुछ पदों पर उम्मीदवारों ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है।

अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट 537 मतों के साथ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेश चौधरी (249 मत) से 288 वोटों की बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश भट्ट 398 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। उनके मुकाबले विशाल झा को 224 और मनोज मौर्या को 117 मत मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। विनोद पांडे 428 मतों के साथ बढ़त पर हैं, जबकि सुजीत कुमार गिरी को 325 मत प्राप्त हुए हैं।

महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। नंदन सिंह राणा 418 मतों के साथ आगे हैं, जबकि अमजद खान को 367 मत मिले हैं। दोनों के बीच अंतर अपेक्षाकृत कम होने से अंतिम चरणों में मुकाबला और रोमांचक होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार 419 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। किशन भट्ट को 186 और भुवन सिंह बिष्ट को 156 मत प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

संगठन मंत्री पद पर जितेन्द्र गुप्ता 425 मतों के साथ मजबूत स्थिति में हैं, जबकि करीम खान को 239 मत मिले हैं।

16वें चरण के परिणामों के बाद कई पदों पर बढ़त मजबूत हुई है, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण पदों पर मुकाबला अभी भी पूरी तरह खुला हुआ है। अंतिम परिणामों पर अब सभी व्यापारियों और समर्थकों की निगाहें टिकी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें