बंगलौर से 153 यात्रियों को लेकर मानसखण्ड एक्सप्रेस लालकुऑ पहुंची

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद तथा आईआरसीटीसी द्वारा संयुक्त रूप से राज्य के विभिन्न प्रमुख एवं अल्पज्ञात स्थलों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मानसखंड एक्सप्रेस नामक एक विशेष पर्यटक ट्रेन शुरू की गयी है, जिसकी अबतक 03 यात्राओं का सफलतापूवर्क संचालन किया जा चुका है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए बंगलौर से 153 यात्रियों के साथ संचालित मानसखण्ड एक्सप्रेस नामक 3AC ट्रेन नैनीताल के लालकुआँ रेलवे स्टेशन पहुँची।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में कैंची धाम में चाक-चौबंद ट्रैफिक प्लान, ग्राउंड जीरो पर उतरे अफसर...

श्री सचिन कुर्वे, सचिव पर्यटन / मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने बताया कि पहले तीन चरणों में सचालित मानसखण्ड एक्सप्रेस की अपार सफलता को देखते हुए चौथे चरण में यह एक्सप्रेस 22.08.2024 को बंगलौर से 153 यात्रियों/पर्यटकों को लेकर नैनीताल के लालकुआँ रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। 10 रातें/11 दिनों की इस यात्रा में सभी पर्यटक कुमाँऊ क्षेत्र के विभिन्न पर्यटक स्थलों यथा कसार देवी, कटारमल, कैंचीधाम, चित्तई गोलू मन्दिर, जागेश्वर धाम, रानीखेत, भीमताल, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर के बाघनाथ, बागेश्वर, कौसानी आदि का भ्रमण करेंगे। साथ ही ट्रेन में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को पहाड़ी व्यंजन भी परोसे जायेगें। दिनांक 25.08.2024 को 153 यात्रीयों ने नैनीताल नगर में स्थित मॉ नयना देवी मन्दिर में पूजा अर्चना कर नैनीताल नगर के विभिन्न पर्यटक स्थलों का भ्रमण किया, जिससे सभी यात्रीयों मे उत्साह देखा गया। गढ़वाल क्षेत्र के विभिन्न पर्यटक स्थलों को बढ़ावा दिये जाने एवं उनके प्रचार-प्रसार हेतु दिनांक 03.10.2024 को मुम्बई से हरिद्वार/ऋषिकेश के लिए बद्री-केदार, कार्तिक स्वामी, एक्सप्रेस का संचालन किया जायेगा। राज्य के विभिन्न प्रमुख पर्यटक स्थलों के अतिरिक्त विभिन्न अल्पज्ञात पर्यटक स्थलों के प्रचार-प्रसार हेतु उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् की यह अनूठी पहल है, जिसमें पर्यटक ट्रेन के माध्यम से राज्य के अल्प ज्ञात स्थलों में पर्यटन को बढावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के आर्थिक रूपांतरण पर ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन...

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें