Ad

नैनीताल:- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान, ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर कसा शिकंजा, लाउडस्पीकर व उपकरण किए सीज…..

नैनीताल। ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए नैनीताल पुलिस ने जिलेभर में व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सार्वजनिक, धार्मिक और अन्य स्थानों पर तेज आवाज में बजाए जा रहे लाउडस्पीकर व ध्वनि विस्तारक यंत्रों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय, उत्तराखंड उच्च न्यायालय और पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों, आवासीय क्षेत्रों, बाजारों, औद्योगिक क्षेत्रों और साइलेंट जोन में ध्वनि विस्तारक यंत्रों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ललित मोहन रयाल ने 20 जुलाई को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के दिए आदेश...

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कई स्थानों से उच्च तीव्रता वाले लाउडस्पीकर, एम्पलीफायर और अन्य ध्वनि उपकरण हटाकर सीज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ललित मोहन रयाल ने 20 जुलाई को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के दिए आदेश...

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने निर्देश दिए हैं कि ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। पुलिस द्वारा लोगों को ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों और न्यायालय के आदेशों की जानकारी देकर जागरूक भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ललित मोहन रयाल ने 20 जुलाई को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के दिए आदेश...

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति या निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें