हरक सिंह रावत के जैनी प्रकरण में असम CM हिमंत बिस्वा सरमा की एंट्री, बोले…..

ADVERTISEMENTS Ad

23 साल पुराने मामले ने फिर पकड़ा तूल, जैनी ने उठाई नए सिरे से CBI जांच और DNA टेस्ट की मांग; हरक सिंह रावत पहले ही आरोपों को नकार चुके हैं

हल्द्वानी। उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत से जुड़ा बहुचर्चित जैनी प्रकरण सुर्खियों में आ गया है। करीब 23 साल पुराने इस मामले में अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की एंट्री ने सियासी हलचल और तेज कर दी है। जैनी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सरमा ने उनके समर्थन में खुलकर बयान दिया है। उन्होंने मामले में जैनी के साथ कथित तौर पर हुई घटना को गलत और निंदनीय बताते हुए न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से जैनी से मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने जैनी के साथ जो किया, वह अत्यंत गलत और निंदनीय है। किसी भी महिला के साथ इस तरह का कथित अत्याचार नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैनी को न्याय दिलाने की लड़ाई में वह पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़े हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों की जरूरतों के हिसाब से विकसित होंगे उत्तराखंड के शहर, 'हिल एंड हिमालयन सिटी' मॉडल पर केंद्र का जोर

23 साल पुराने आरोपों को लेकर फिर न्याय की गुहार

दरअसल, असम निवासी जैनी करीब 23 साल पुराने मामले को लेकर एक बार फिर न्याय की मांग कर रही हैं। उन्होंने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर यौन शोषण के आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की नए सिरे से सीबीआई जांच कराने और दोबारा डीएनए परीक्षण कराने की मांग उठाई है। जैनी का दावा है कि उनका 23 वर्षीय बेटा अपने पिता के नाम और अधिकारों से वंचित है। इसी मुद्दे को लेकर वह लंबे समय से न्याय की लड़ाई लड़ने की बात कहती रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:- दोस्ती का खौफनाक अंत! नशे के इंजेक्शन पर भिड़े दो दोस्त, एक ने दूसरे दोस्त को उतारा मौत के घाट, जाने पूरा मामला....

हरक सिंह रावत पहले ही कर चुके हैं आरोपों से इनकार

वहीं दूसरी ओर, हरक सिंह रावत इन आरोपों को पहले ही सिरे से खारिज कर चुके हैं। वह अदालत की निगरानी में डीएनए टेस्ट कराने की चुनौती भी दे चुके हैं। उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण की वर्ष 2003 में सीबीआई जांच हुई थी। उस समय कराए गए डीएनए परीक्षण में बच्चे का डीएनए हरक सिंह रावत से मेल नहीं खाने की बात सामने आई थी। इसी जांच के आधार पर उन्हें क्लीन चिट मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- चुनाव अभी दूर, लेकिन मैदान में सक्रियता भरपूर! लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की लगातार सक्रियता से तेज हुई हलचल..

असम CM के समर्थन से उत्तराखंड में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

अब इस पुराने प्रकरण में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खुलकर सामने आने के बाद मामला एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया है। जैनी से मुलाकात और न्याय की लड़ाई में साथ देने के उनके ऐलान को उत्तराखंड की राजनीति में अहम घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। एक तरफ जैनी नए सिरे से जांच और डीएनए परीक्षण की मांग पर अड़ी हैं, तो दूसरी तरफ हरक सिंह रावत पहले ही इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं। ऐसे में असम के मुख्यमंत्री के बयान के बाद आने वाले दिनों में इस प्रकरण को लेकर राजनीतिक और कानूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें