Ad

पिथौरागढ़ में सनसनी: लापता 5 वर्षीय बच्ची रात में मिली, CCTV में युवक के साथ जाती दिखी

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में पांच वर्षीय बच्ची के रहस्यमय ढंग से लापता होने और देर रात सड़क किनारे मिलने की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। बच्ची की तलाश में जुटी पुलिस को जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें एक युवक बच्ची को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान और उसकी भूमिका की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले अलर्ट मोड में मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों की बैठक में दिए सख्त निर्देश; आपदा और जलभराव से निपटने की तैयारियां समय पर पूरी करने के आदेश

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बच्ची के अचानक लापता होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की कई टीमें खोजबीन में जुट गईं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। देर रात बच्ची एक होटल के पास सड़क किनारे मिली, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाता नजर आ रहा है। इस फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्ध युवक की तलाश में जुटी है और मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, हल्द्वानी निवासी समेत दो की मौत

पुलिस ने बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बच्ची के साथ किसी प्रकार की गलत हरकत हुई है या नहीं। बच्ची के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में शर्मनाक हरकत: रात के अंधेरे में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार… एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई..... देखें वीडियो।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज को लेकर लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें