यहां सास और पत्नी के तानो से तंग आकर युवक ने उठाया यह बड़ा कदम, लिखा नोट- मुझे माफ करना मां, देखें पूरी

ADVERTISEMENTS Ad

गोरखपुर। गोरखनाथ के सुभाष चंद्र बोस नगर कालोनी में शुक्रवार सुबह एक युवक ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। मरने से पहले उसने एक भावुक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें पत्नी और सास को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान सुमित चौरसिया (40) के रूप में हुई है। वह घर के हाल में प्लास्टिक की रस्सी से लटकता मिला। घटना के समय उसकी पत्नी राखी ढाई वर्ष और छह माह की दो बेटियों के साथ मायके में थी। सुमित की मां और भाई ने सुबह उसका शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची गोरखनाथ थाना पुलिस ने साक्ष्य एकत्र किए। सुमित पहले घर पर मैरिज हाल चलाता था, हाल ही में उसने घर और गोदाम किराए पर देकर उसी आमदनी से परिवार चलाना शुरू किया था। पिता ईश्वरचंद की पहले ही मौत हो चुकी है। वह मां, भाई, पत्नी और बच्चों के साथ मकान के दूसरे तल पर रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

सुमित के पास मिले एक पन्ने का सुसाइड नोट में लिखा है मुझे माफ करना मां… अब और नहीं सह सकता। पत्नी और सास के तानों से तंग आ चुका हूं। उसने लिखा कि उसने जीवनसाथी के रूप में गलत इंसान को चुना और उसका अंजाम यही होना था।

भाई को सौंपी बेटियों की जिम्मेदारी

सुमित की छह वर्ष पहले राखी से शादी हुई थी।उसकी दो बेटियों हैं।उसने अपनी दोनों बेटियों की शादी की जिम्मेदारी छोटे भाई को सौंपी है।उसने लिखा है कि बेटियों की शादी धूमधाम से करना।इसके अलावा रुपये के लेन देने का लेखा जोखा भी सुसाइड नोट में लिखा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

गोरखनाथ में शुक्रवार की सुबह शादीशुदा युवक ने खुदकुशी कर ली।उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने पत्नी व सास को घटना का जिम्मेदार बताया है।मामले की छानबीन चल रही है। – रवि कुमार सिंह, सीओ गोरखनाथ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें