उत्तराखंड:- यहाँ किरायदार ने अपने साथी का हथौड़ी से सिर फोड़ कर हत्या कर दी, जाने पूरा मामला

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार– सिडकुल क्षेत्र के रावली महदूद में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां किराये पर रह रहे एक युवक ने अपने ही साथी की हथौड़ी से सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......

जानकारी के अनुसार, सुखवीर सिंह निवासी रावली महदूद के मकान में बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के थाना स्यौहारा, ग्राम नौगांव निवासी धर्मेंद्र अपने साथी ललित के साथ किरायेदार के रूप में रह रहा था। बताया जा रहा है कि 30 अगस्त की रात करीब ढाई बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान धर्मेंद्र ने गुस्से में आकर हथौड़ी से ललित के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

भारी चोट लगने के चलते ललित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित धर्मेंद्र की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें