Ad

हल्द्वानी में महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई…देखें वीडियो…

हल्द्वानी। टीपी नगर क्षेत्र की नीलांचल कॉलोनी (फेज-6, डहरिया) में एक महिला से अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था।

पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई को दोपहर करीब 1:30 बजे एक डिलीवरी बॉय पता पूछने के लिए महिला के घर पहुंचा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सलीक अली ने बिना किसी कारण महिला के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और आपत्तिजनक इशारे किए। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी लकड़ी लेकर मारने दौड़ पड़ा तथा जान से मारने और इज्जत को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी कई बार उसके और उसकी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ जैसी हरकतें कर चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

घटना के बाद आरोपी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह खुलेआम धमकी देता दिखाई दे रहा है।

पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 238/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी सलीक अली को धारा 172 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून हाथ में लेने वालों और समाज में अशांति फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें