Ad

रुद्रपुर में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, किशोर की गोली मारकर हत्या…. जाने पूरा मामला….

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। गुरुवार शाम लालपुर चौकी क्षेत्र के टिब्बा इलाके में 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल किशोर को पहले जिला अस्पताल रुद्रपुर और फिर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

मृतक की पहचान ट्रांजिट कैंप निवासी विक्रांत बागी (17 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक किच्छा के सैजनी गांव का रहने वाला है। दोनों के बीच पहले से विवाद और रंजिश चली आ रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर :- फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों पर एसएसपी अजय गणपति का बड़ा एक्शन, 3 विशेष टीमें गठित, 11 आरोपी गिरफ्तार

कहासुनी के बाद मारी गोली

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब पांच बजे विक्रांत किसी काम से टिब्बा इलाके में गया था। इसी दौरान आरोपी भी वहां पहुंच गया। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि आरोपी ने तमंचा निकालकर विक्रांत के बेहद करीब से गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

इलाके में मची अफरा-तफरी

दिनदहाड़े हुई फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल विक्रांत को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में सनसनी: लापता 5 वर्षीय बच्ची रात में मिली, CCTV में युवक के साथ जाती दिखी

इलाज के दौरान तोड़ा दम

सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों ने विक्रांत को बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन गोली लगने से हुए गंभीर जख्मों के कारण देर रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई।

अस्पताल में हंगामा, पुलिस तैनात

मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों और समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने न्याय की मांग को लेकर हंगामा और नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और अस्पताल परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में शर्मनाक हरकत: रात के अंधेरे में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार… एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई..... देखें वीडियो।

आरोपी की तलाश में दबिश

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) बीएस धोनी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस फिलहाल हत्या का मुकदमा दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें