उत्तराखंड:- इबोला को लेकर सरकार की सख्ती, प्रदेशभर के अस्पताल अलर्ट, 21 दिन तक स्वास्थ्य विभाग रखेगा यात्रियों पर नजर, देखें पूरी अपडेट….

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तराखंड का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित संक्रमण की आशंका को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश जारी किए हैं। खास तौर पर इबोला प्रभावित देशों से उत्तराखंड लौटने वाले यात्रियों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर रहेगी। ऐसे यात्रियों की लगातार 21 दिनों तक स्वास्थ्य निगरानी की जाएगी, ताकि संक्रमण के किसी भी संभावित मामले की समय रहते पहचान की जा सके।

स्वास्थ्य विभाग की योजना के अनुसार, विदेश से लौटने वाले यात्रियों का विवरण पोर्टल के माध्यम से संबंधित जिला सर्विलांस टीम तक पहुंचेगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें यात्रियों से नियमित संपर्क कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगी और प्रतिदिन निगरानी से संबंधित रिकॉर्ड अपडेट करेंगी। यदि किसी यात्री में संक्रमण से जुड़े लक्षण दिखाई देते हैं तो तत्काल आवश्यक चिकित्सकीय कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरक सिंह रावत के जैनी प्रकरण में असम CM हिमंत बिस्वा सरमा की एंट्री, बोले.....

अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड, विशेष एंबुलेंस और पीपीई किट तैयार रखने के निर्देश

इबोला के संभावित खतरे से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों को भी विशेष तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में संदिग्ध मरीजों को अन्य मरीजों से अलग रखने के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने, विशेष एंबुलेंस की व्यवस्था करने और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके अलावा चिकित्सकीय स्टाफ की सुरक्षा के लिए पीपीई किट, एन-95 मास्क तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, एम्स ऋषिकेश को इबोला के संदिग्ध एवं पुष्ट मामलों के उपचार के लिए विशेष आइसोलेशन अस्पताल के रूप में चिह्नित किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को बेहतर और सुरक्षित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:- दोस्ती का खौफनाक अंत! नशे के इंजेक्शन पर भिड़े दो दोस्त, एक ने दूसरे दोस्त को उतारा मौत के घाट, जाने पूरा मामला....

संदिग्ध मरीज के संपर्क में आए लोगों की भी होगी 21 दिन तक निगरानी

स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीमों को भी सक्रिय कर दिया है। किसी व्यक्ति में इबोला संक्रमण की आशंका सामने आने पर तत्काल जांच और आवश्यक कार्रवाई के साथ उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जाएगी। ऐसे सभी संपर्कों को भी 21 दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा।

प्रभावित देशों से लौटने वाले यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। उन्हें 21 दिनों तक अपने स्वास्थ्य पर नजर रखने, बुखार अथवा अन्य संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करने और अपनी विदेश यात्रा की पूरी जानकारी चिकित्सकों को देने को कहा गया है।

कुमाऊं के सभी सीएमओ और सीएमएस को सतर्क रहने के निर्देश

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में चेयरमैन और कोतवाल के बीच आर-पार की जंग! ट्रांसफर की मांग पर अड़े सुरेंद्र लोटनी, नगर पंचायत में पूर्ण कार्य बहिष्कार का ऐलान....

कुमाऊं मंडल में भी स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। कुमाऊं के स्वास्थ्य निदेशक डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि इबोला को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है। मंडल के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) और मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों (सीएमएस) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्हें अस्पतालों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और संभावित मामलों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि संक्रमण की आशंका को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों की निगरानी से लेकर अस्पतालों की तैयारियों और जिला स्तर पर त्वरित कार्रवाई तक पूरी व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है, जिससे किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें