जुड़वा बेटियां हुई थी पैदा, पिता ने क्रूरता की हदें की पार, मार कर मिट्टी में दफनाया

ADVERTISEMENTS Ad

राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। एक निर्दयी पिता ने अपनी ही 5 महीने की जुड़वा बेटियों को जमीन पर पटककर उनकी हत्या कर दी।

वारदात के बाद आरोपी ने शवों को घर से करीब 2 किलोमीटर दूर एक खाली प्लॉट में दफना दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गुस्से में पिता बना हैवान

घटना गुरुवार दोपहर की है। वार्ड नंबर 31 निवासी अनीता के मुताबिक, सुबह से ही घर में मामूली झगड़ा चल रहा था। दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच पति अशोक कुमार ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर अपनी मासूम बेटियों निधि और नव्या को बेरहमी से जमीन पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हत्या के बाद शवों को छिपाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपी और उसके परिवारवालों ने शवों को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। रात में दोनों बच्चियों को कलेक्ट्रेट के पास एक खाली प्लॉट में गड्ढा खोदकर दफना दिया और ऊपर पत्थर और झाड़ियां रख दीं, ताकि किसी को शक न हो।

मामा की सूचना पर पुलिस हरकत में आई

गुरुवार रात करीब 11:30 बजे, मृत बच्चियों के मामा सुनील यादव ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एएसपी रोशन मीणा, एसडीएम राजवीर यादव और FSL टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल को तुरंत सील कर दिया गया और शुक्रवार सुबह 8:30 बजे बच्चियों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

शादी के बाद से पत्नी को कर रहा था प्रताड़ित

मृत बच्चियों की मां अनीता ने बताया कि शादी के बाद से ही पति उसे प्रताड़ित कर रहा था। कई बार विवाद हुआ, लेकिन हर बार समझौता करवाया गया। इस बार मामूली झगड़ा इतना बड़ा बन गया कि आरोपी ने अपनी ही बेटियों की बेरहमी से जान ले ली।

पुलिस जांच जारी, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहन जांच जारी है और प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषी को कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।

स्रोतIM

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें